फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Clouds looming before the harvest, farmers worried about the possibility of rain

Balrampur News: कटाई से पहले छाए बादल, बारिश की आशंका किसान परेशान

Fri, 03 Apr 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Clouds looming before the harvest, farmers worried about the possibility of rain
बलरामपुर के पिपरहा चौराहा क्षेत्र में सरसो की निड़ाई कराते किसान।-संवाद
गौरा चौराहा। सरसों, मसूर और मटर की कटाई के दौरान हुई बारिश से नुकसान झेल चुके किसान अब आसमान में छाए बादलों और तेज पुरवा हवा से चिंतित हैं। मौसम के बदले रुख ने गेहूं की तैयार फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पूरे जिले के किसानों की निगाहें मौसम के बदलाव पर टिकी हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि खेतों में गेहूं पूरी तरह पककर तैयार है और वे कंबाइन मशीन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यदि बारिश हो गई तो खेतों में खड़ी फसल भीग सकती है, जिससे दाने की चमक कम हो जाएगी और सरकारी खरीद केंद्रों या खुले बाजार में बेचने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

गोविंदपुर के किसान अख्तर कादरी ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार है, लेकिन मौसम खराब होने से चिंता बढ़ गई है। वहीं भोजपुर के किसान विनय सिंह ने कहा कि यदि इस समय बारिश हो गई तो कटाई और मड़ाई दोनों प्रभावित होंगी, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। किसानों के अनुसार असमय बारिश होने पर खेतों में गिरी फसल को समेटने और थ्रेसिंग कराने में अधिक लागत आती है। इससे उत्पादन घटने के साथ-साथ आमदनी पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की बोआई अंतिम चरण में

पिपरहवा चौराहा। क्षेत्र में बीते दिनों हुई बरसात ने गन्ना किसानों को राहत दी है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण गन्ने की बोआई ने रफ्तार पकड़ ली है और अधिकांश गांवों में यह कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अनुकूल मौसम के चलते गन्ना किसानों के चेहरे पर इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। ग्राम भंगहा कला, शिवानगर, पिपरहवा, होमपुर व भचकहिया समेत आसपास के क्षेत्रों में किसान सुबह से शाम तक खेतों में जुटे हुए हैं। बारिश के बाद जमीन मुलायम हो गई है, जिससे बोआई आसान हो गई है और किसानों को सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च भी नहीं करना पड़ रहा है।

चिकित्सकों ने गर्मी में सतर्कता बरतने की दी सलाह
गौरा चौराहा। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से तेज गर्म हवा और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बढ़ते तापमान का असर सबसे अधिक खेतों में काम कर रहे किसानों पर पड़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। नंदनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. ओमनाथ और डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस समय दोपहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए। शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें और लगातार पानी पीते रहें। उन्होंने मिर्च-मसाले व अधिक तेलयुक्त भोजन से परहेज करने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed