{"_id":"5e52a5c38ebc3ef3c63f7fb5","slug":"clothes-shop-burnt-in-fire-due-to-unknown-reasons-balrampur-news-lko51017703","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग में कपड़े की दुकान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग में कपड़े की दुकान जलकर खाक
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय बाजार स्थित बाबा कांप्लेक्स में शनिवार देर रात कपड़े की एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दिया है।
अफीफा कलेक्शन नामक दुकान के मालिक सरफुद्दीन ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार की रात में दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है।
सूचना पाकर जब वह दुकान पर पहुंचे तो डायल 112 की पुलिस व स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे थे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने से दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ा, जूता चप्पल व कॉस्मेटिक सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
सामान जलने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल सुनील कुमार ने बताया कि क्षति का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है।