{"_id":"66ba49658ef7a5427101d0c9","slug":"closure-of-railway-crossing-causes-traffic-jam-and-trouble-balrampur-news-c-99-1-brp1008-113014-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से लगता है जाम, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से लगता है जाम, परेशानी
Mon, 12 Aug 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की पहल हुई सुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। ट्रेनों के आवागमन के दौरान नगर के झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ भारी भीड़ जुट जाती है। लोगों को घंटों जाम में जूझना पड़ रहा है। झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर आठ माह पहले ओवरब्रिज निर्माण के लिए शुरू हुई पहल सुस्त हो गई है। ओवरब्रिज निर्माण होने से नगर की डेढ़ लाख आबादी को जाम से निजात मिलेगी। नगरवासियों ने समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
नगरवासी अजय कुमार, सुबीर, सुधांशू, राहुल, रोहित व राकेश आदि ने बताया कि ट्रेनों के आने पर झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर सुबह हो शाम हर समय जाम लग जाता है। सात जनवरी 2024 को रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे किया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सईएन रजनीश गुप्त, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन कुमार शैलेंद्र एवं ब्रिज कॉरपोरेशन के इंजीनियर मनीष श्रीवास्तव की तकनीकी टीम ने सर्वे किया था।
सर्वे कराने के लिए तत्कालीन सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर व सीओ सिटी बृजनंदन राय पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैदी से जुटे रहे। इंजीनियर अजय शुक्ल व लेखपाल बच्चाराम ने वीर विनय चौराहा से यूपीटी होटल तक पैमाइश की थी। ओवरब्रिज निर्माण के लिए बजट का खाका तैयार कर शासन को भेजा गया था। आठ माह बीत जाने के बाद भी ओवरब्रिज निर्माण की कोई पहले नहीं हो सकी है। इन लोगों ने डीएम से मांग किया है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण कराएं, जिससे नगर के लोगों को जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
की जा रही पहल
झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की पहल की जा रही है। प्रस्ताव तैयार कराकर शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा। -पवन अग्रवाल, डीएम