फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Clerk asking for bribe suspended

Balrampur News: घूस मांगने वाला लिपिक निलंबित

Tue, 23 Jul 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Clerk asking for bribe suspended
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज सीएचसी के लिपिक का घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। पूरे मामले की रिपोर्ट तलब करते हुए निदेशक से संबंधित कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी पर तैनात एक लिपिक का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी से जीपीएफ निकलवाने के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पर सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने पहले ही जांच बैठा दी थी, लेकिन अब इस मामले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, निदेशक प्रशासन को संबंधित कर्मी को निलंबित करने का निर्देश दिया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि संबंधित कर्मी को श्रीदत्तगंज से हटाकर रेहरा बाजार में तैनात किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed