फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cleaning of silt in Bhusailva drain started with worship

Balrampur News: पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई भुसैलवा नाले में सिल्ट की सफाई

Sun, 18 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of silt in Bhusailva drain started with worship
बलरामपुर के भुसैलवा पहाड़ी नाले में पूजा अर्चना कर सिल्ट सफाई का शुभारंभ कराते सदर विधायक पल्टू
बलरामपुर। बाढ़ खंड की तरफ से भुसैलवा पहाड़ी नाले में सिल्ट की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। सदर विधायक पल्टूराम ने रविवार को गौरा चौराहा के पास भुसैलवा नाले के तट पर पूजा-अर्चना कर सिल्ट सफाई कार्य का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जेके लाल की मौजूदगी में सदर विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने जेसीबी पर तिलक लगाकर सिल्ट सफाई का कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि सिल्ट की सफाई होने से जहां जल संग्रहण की क्षमता बढ़ेगी, वहीं क्षेत्र के लोगों को नाले में आने वाली बाढ़ से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद सदर विधायक ने दतरंगवा में हो रहे सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया गया। मानक व गुणवत्ता में किसी भी तरह की अनियमितता कदापि न बरती जाए। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री राजेश वर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौधरी, रप्पल पासवान, दिलीप श्रीवास्तव, राम कुमार वर्मा, अमरजीत गुप्ता, श्याम कुमार वर्मा, गोपाल वर्मा, लालबाबू त्यागी व दिनेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed