जरवा। चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खंड द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र भगवानपुर, मजगवा, चित्तौड़गढ़ जलाशय की मुख्य नहरों से निकलीं माइनर नहरों की सफाई का काम शुरू हो गया है। ग्राम मदरहवा प्रधान मैराज खान ने तुलसीपुर माइनर नहर की सफाई का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नहरों की साफ-सफाई हो जाने से पानी के बहाव में रुकावट नहीं होगी, जिससे हमारी फसलों को पर्याप्त जल समय से मिल सकेगा। जेई संतोष यादव और राहुल चौहान ने बताया कि 15 नवंबर से साफ सफाई अभियान शुरू हो गया है।
भगवानपुर जलाशय से निकली नहर दत्तापुर, तुलसीपुर, सेमरी तथा मजगवा जलाशय से निकली महुआ, भोजपुर, लालपुर, गैसड़ी माइनर नहर और चित्तौड़गढ़ जलाशय से निकली रमवापुर, सिसवा, आदमतारा, नौबस्ता, जमुनी माइनर नहर की सिल्ट सफाई तथा घास फूस की सफाई का कार्य शुरू किया गया। शीघ्र ही सभी नहरों की सफाई का काम पूरा हो जाएगा। (संवाद)