फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Clean toilets will be built in 10 thousand houses

10 हजार घरों में बनवाएं जाएंगे स्वच्छ शौचालय

Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Clean toilets will be built in 10 thousand houses
बलरामपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 से वित्तीय वर्ष 2021-22 में बेसलाइन सर्वे से छूटे जिले के 10,276 घरों में स्वच्छ शौचालयों के निर्माण कराने का लक्ष्य शासन स्तर से दिया गया है। लाभार्थियों के बैंक खातों में दो किस्त के दौरान 12000-12000 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम श्रुति की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वच्छता समिति की बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जिले के 24 ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर आधारित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना कराने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों को गांवों के विकास पर विशेष फोकस करने का सुझाव दिया। बीडीओ, एडीओ पंचायतों व ग्रा पंचायत सचिवों को स्वच्छता प्रोत्साहन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और लाभार्थियों को सीधे लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि प्रथम चरण में जिले के 24 ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना कराई जाएगी। शौचालय के सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

यूनिसेफ के सलाहकार अनुराग सिंह ने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह सहित अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed