फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Clash between XEN and Principal regarding inspection of university

Balrampur News: विश्वविद्यालय के निरीक्षण को लेकर एक्सईएन व प्राचार्य में ठनी

Sat, 01 Feb 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Clash between XEN and Principal regarding inspection of university
बलरामपुर । मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों के निरीक्षण को लेकर बवाल मच गया है। बीते दिन एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था, जिस पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अर्पित निगम ने सवाल उठाया है। उन्होंने प्राचार्य से निरीक्षण के संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने प्राचार्य को पत्र लिखकर पूछा है कि उन्होंने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किस अधिकार से किया है। इस मामले में जब प्रो. जेपी पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय निर्माण समिति के सदस्य उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ ने उन्हें अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। हर सप्ताह विश्वविद्यालय निर्माण की प्रगति निरीक्षण उन्हें उपलब्ध कराने का पत्र भी जारी किया है। इस पत्र की प्रति निर्माण समिति के अध्यक्ष डीएम को भी उपलब्ध करा दी गई है। उसी के आधार पर मैंने 29 जनवरी को विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था। यह जवाब मैंने अधिशासी अभियंता को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed