फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   civil diploma engineers demonstrated on salary cut

Balrampur News: वेतन काटने पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
civil diploma engineers demonstrated on salary cut
बलरामपुर। मई माह में मनमाने तरीके से पांच दिन का वेतन काट दिए जाने और पिछले वर्ष के चार माह का बकाया वेतन भुगतान न होने पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियरों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग परिसर में डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष एसपी सिंह ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड-2 ने मनमाने व नियम विरुद्ध ढंग से सहायक अभियंताओं का वेतन रोक दिया है। मई माह में पांच दिन का वेतन मनमाने तरीके से काट दिया गया है। इसके अलावा वर्ष 2022 में भी चार महीने का वेतन रोका गया था, जिसका भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन के दौरान अभियांत्रिकी कार्यों में होने वाले व्यवधान की सारी जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड-2 की होगी। प्रदर्शन के दौरान पंकज शर्मा, राज कुमार कुशवाहा, एसके मेहता, दिनेश कुमार व पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed