{"_id":"657de647a34058d9df053049","slug":"childrens-dance-song-and-drama-presentation-enthralled-the-minds-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5347-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बच्चों के नृत्य, गीत व नाटक की प्रस्तुति ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बच्चों के नृत्य, गीत व नाटक की प्रस्तुति ने मोहा मन
Sat, 16 Dec 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जीसस एंड मेरी स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को अभिभावक दिवस उत्सव मनाया गया। बच्चों ने नृत्य व गीत की आकर्षक प्रस्तुति पेश कर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान प्री नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विशेषतौर पर अफ्रीकन नृत्य वाका-वाका प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
अभिभावक दिवस उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, अपर जनपद न्यायाधीश इफ्तेखार अहमद, फारिया सिद्दीकी एवं विद्यालय के संस्थापक क्लाइव बटरफील्ड ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत नताशा बटरफील्ड ने किया। विद्यालय के प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने विद्यालय की प्रगति एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों की प्रार्थना पंक्तियों का वाचन करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की।
इसमें कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत तो प्री नर्सरी एवं नर्सरी के बच्चों ने बनी नृत्य, डिस्को डांस तथा एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने पार्टी डांस व लिटिल क्रिसमस ट्री प्रस्तुत करके सभी का मनमोह लिया। यूकेजी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत चेयर डांस को भी खूब सराहा गया। सीनियर बच्चों ने बिहू नृत्य, क्रिसमस डांस, पंजाबी नृत्य, शिव तांडव तथा देशभक्ति व सदाबहार गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरी। जगमगाते लाइट से सजे परिधानों में बच्चों की तरफ से प्रस्तुत बटरफ्लाई डांस ने सभी को विशेष तौर पर आकर्षित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले यश श्रीवास्तव, प्रभात तिवारी, प्रांजल मिश्र, सक्षम श्रीवास्तव, हर्षिका सिंह एवं ऋषिकेश द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बटरफील्ड व उमरा वारसी ने किया।