{"_id":"6aa985e3b754f993a30da0bb","slug":"children-sketched-the-image-of-ganpati-bappa-on-the-occasion-of-ganesh-chaturthi-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154824-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गणेश चतुर्थी पर बच्चों ने चित्रों में उकेरी गणपति बप्पा की छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गणेश चतुर्थी पर बच्चों ने चित्रों में उकेरी गणपति बप्पा की छवि
Tue, 15 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32-बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती नगर क्षेत्र में चित्रकला बनाते विद्यार्थी ।-स्रो
बलरामपुर। प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती नगर क्षेत्र में मंगलवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने भगवान श्री गणेश के विभिन्न स्वरूपों और उनसे जुड़े पौराणिक महत्व को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला कौशल से गणपति के विभिन्न स्वरूपों को कागज पर उकेरा। बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह रहा। उन्होंने रंगों के माध्यम से भगवान गणेश के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने का प्रयास किया।
प्रतियोगिता में ओम ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय और आयत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक आमना खातून ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।