फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children showed enthusiasm on the first day of pre-board examination

Balrampur News: प्री-बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह

Mon, 16 Jan 2023 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Children showed enthusiasm on the first day of pre-board examination
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सोमवार से माध्यमिक स्कूूलों में प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन हिंदी, अंग्रेजी व कामर्स समेत विभिन्न विषयों की प्री बोर्ड परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने कॉलेज गेट पर परीक्षार्थियों की जांच की। परीक्षा कक्ष में उन्हें अनुक्रमांक के अनुसार बैठाकर परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल के बच्चों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी तक कराई जाएगी।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज में सुबह नौ बजे से ही परीक्षार्थियों का विद्यालय में प्रवेश शुरू हो गया। प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने शिक्षकों के साथ गेट पर खड़े होकर परीक्षार्थियों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री बोर्ड के पहले दिन यहां सुबह 10 से 12.30 बजे तक हाईस्कूल में कामर्स तथा इंटरमीडिएट में हिन्दी व सामान्य हिन्दी की परीक्षा कराई गई। अपराह्न 1 से 3.30 बजे तक हुई दूसरी पॉली में हाईस्कूल के बच्चों ने हिंदी एवं इंटरमीडिएट के बच्चों ने रेडियो टेलीविजन व आशुलिपि टंकण विषय की परीक्षा दी।
दोनों पॉलियों की परीक्षा में 969 बच्चे उपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज इटईरामपुर में सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक दोनों कक्षाओं में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। प्रधानाचार्य उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल में 69 के सापेक्ष 67 व इंटरमीडिएट में नामांकित 38 में से 37 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है।
डीएवी इंटर कॉलेज में दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक प्री बोर्ड परीक्षा हुई। यहां हाईस्कूल के 232 व इंटरमीडिएट के 351 छात्र-छात्राओं ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। प्रधानाचार्य मेजर हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत में पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। प्रधानाचार्य चंदन पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल में 67 नामांकन के सापेक्ष 60 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। छूटे हुए बच्चों की परीक्षा 20 जनवरी को होगी।

डीआईओएस गोविंदराम ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर 16 से 20 जनवरी के बीच प्री बोर्ड परीक्षा कराने को कहा गया है। जिससे बच्चों की तैयारी का मूल्यांकन कर उनके कमजोर विषयों की बोर्ड परीक्षा से पहले दोबारा तैयारी कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed