फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children of unrecognized madrassas will study in government schools

Balrampur News: सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे गैर मान्यता मदरसों के बच्चे

Fri, 19 Jul 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Children of unrecognized madrassas will study in government schools
बलरामपुर। सरकारी स्कूलों में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पंजीकृत बच्चों को औपचारिक शिक्षा देने के लिए दाखिला कराया जाएगा। गैर मान्यता प्राप्त 233 मदरसों के बच्चों को बेसिक स्कूलों में ट्रांसफर कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 25 अनुदानित व 437 मान्यता प्राप्त मदरसों का संचालन है। सभी 462 मदरसों में 21 हजार 935 बच्चों का शिक्षा सत्र 2024-25 मेें पंजीकरण है। इसके साथ ही जिले में 233 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त पाए गए हैं। इन सभी मदरसों में मुस्लिम व गैर मुस्लिम बच्चे दीन-ए-तालीम हासिल कर रहे हैं। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सरकारी वित्त पोषित मदरसों में पंजीकृत गैर मुस्लिम बच्चों को औपचारिक शिक्षा देने के लिए बेसिक शिक्षा के स्कूलों में प्रवेश दिलाने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर डीएम ने सदर, उतरौला व तुलसीपुर तहसीलों के मदरसों की जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। इसमें तीनों तहसीलों के सीओ के साथ बीएसए व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर मुस्लिम बच्चों को दाखिला देने वाले सभी वित्त पोषित मदरसों की विस्तृत जांच हाेगी। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का भौतिक सत्यापन भी होगा। जांच के बाद सभी बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा।


शासन के निर्देश पर तैयार होगी रिपोर्ट
शासन के निर्देश पर सभी मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मदरसों से गैर मुस्लिम बच्चों को चिह्नित कर औपचारिक शिक्षा के लिए परिषदीय स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
-यशवंत मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed