फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children informed about the POCSO Act.

Balrampur News: बच्चों को दी पॉक्सो एक्ट की जानकारी

Wed, 26 Aug 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Children informed about the POCSO Act.
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधिक सहायता केंद्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मंगलवार को लखनऊ पब्लिक स्कूल में पॉक्सो अधिनियम, 2012 पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। अनुष्का सिंह ने पॉक्सो अधिनियम का परिचय दिया और बच्चों को गुड टच व बैड टच समझाया। निशांत सिंह ने गलत घटना होने पर माता-पिता या शिक्षकों को रिपोर्ट करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने चिकित्सकीय परीक्षण और कानूनी सहायता की जानकारी भी दी। आतिफा जहांगीर ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और विद्यालय व समाज की जिम्मेदारी बताई। निमिता गर्ग ने प्रश्नोत्तर सत्र का संयोजन किया। यह कार्यक्रम अधिष्ठाता आरके वर्मा और अध्यक्ष अभिषेक कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed