फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children created a ruckus by playing with colours and abir-gulal

Balrampur News: बच्चों ने रंग व अबीर-गुलाल खेलकर मचाया धमाल

Sat, 28 Feb 2026 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Children created a ruckus by playing with colours and abir-gulal
प्राथमिक विद्यालय रमवापुर में होली खेलते बच्चे। स्रोत विभाग
बलरामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में होली महोत्सव रंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर कला, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सिंघवापुर, प्राथमिक विद्यालय लालनगर, कंपोजिट विद्यालय सिरहिया, आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर, कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी, पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज, कंपोजिट विद्यालय विशंभरपुर तथा प्राथमिक विद्यालय सहिया बनकट आदि में बच्चों ने रंग और अबीर गुलाल से जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के परिसर में बच्चे श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे तो माहौल ब्रज की होली जैसा नजर आया। पारंपरिक गीतों पर बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं शिक्षकों के मार्गदर्शन में फूलों से सुंदर रंगोलियां बनाई गईं। कार्यक्रम का आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए विद्यालयों में अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली गई। बच्चों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को रंग लगाया। प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्र, रविकांत चौधरी, प्रवीणबाला, स्वाति, महमूदुलहक, आनंद कुमार यादव, सलमा खान, उमेशचंद्र एवं सुनीता पांडेय आदि ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, समरसता और बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed