फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Child went to pick up the ball, run over by a speeding pickup

Balrampur News: गेंद उठाने गया बालक, तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा

Tue, 27 Jan 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Child went to pick up the ball, run over by a speeding pickup
 बलरामपुर के ललिया में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन बरामद किया। संवा
ललिया। मोतीपुर गांव में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने आदर्श (8) को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद सड़क की तरफ चली गई। आदर्श गेंद उठाने सड़क की तरफ दौड़ा, इसकी दौरान महराजगंज तराई की ओर से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के ठठरहिया गांव निवासी भवानीदीन यादव की पत्नी शीला देवी बेटे आदर्श यादव (8) के साथ इन दिनों मायके मोतीपुर आई हुई थीं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे आदर्श गांव के अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन में खेल रहा था। इसी दौरान गेंद उठाने के लिए वह सड़क की ओर गया और पकअप की चपेट में आ गया। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गईं। पूरे गांव में मातम छा गया और हर आंख नम नजर आई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के नाना विजय कुमार यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की पहचान कर ली गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ननिहाल की छुट्टियां मातम में बदलीं
स्कूल की छुट्टियों में मां शीला देवी बेटे आदर्श को लेकर मायके आई थीं, ताकि परिवार के बीच कुछ सुकून के पल बिता सकें। गांव में नाना-नानी के साथ रहकर आदर्श रोज सुबह बच्चों के साथ खेलने निकल जाता था। सोमवार सुबह भी वह हंसते-खेलते घर से निकला था।किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी सुबह होगी। हादसे के बाद मां शीला देवी बार-बार यही कहती रहीं काश, मैं उसे खेलने न जाने देती। बेटे का शव देखकर वह बार-बार बेहोश हो जाती रहीं। गांव की महिलाएं उन्हें संभालती रहीं, लेकिन मां का खाली आंचल हर किसी को झकझोर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि मोतीपुर से गुजरने वाली इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर चलते हैं। बच्चों के खेलने की जगह सड़क के पास है, इसके लिए अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed