फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Child scientists showed talent by presenting models

Balrampur News: मॉडल प्रस्तुत कर बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 11 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Child scientists showed talent by presenting models
गैसड़ी (बलरामपुर)। नूर पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



दुर्गा कला केंद्र लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान मेले का शुभारंभ श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि वेदों में विज्ञान समाहित है। पर्यावरणविद डॉ. मृदुल शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान का ज्ञान होना जरूरी है। बाल वैज्ञानिकों ने वाटर साइकिल, पर्यावरण संरक्षण, मिनी इको सिटी, डे और नाइट वाटर डैम, सड़क सुरक्षा, एग्रीकल्चर, ड्रोन सुरक्षा यंत्र, रोबोट, आलू से करंट, स्मार्ट सिटी, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बच्चों की ओर से प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक खुर्शीद एहसान, विनय प्रकाश त्रिपाठी, अखिल भारतीय विज्ञान दल के लीडर संतोष कुमार पांडेय, राधे गोविंद गुप्ता, माता प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed