{"_id":"5d23725a8ebc3e6d227824a8","slug":"child-rights-awareness-balrampur-news-lko46959359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल अधिकार को लेकर जिले भर में हो रहा नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल अधिकार को लेकर जिले भर में हो रहा नुक्कड़ नाटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बाल अधिकार अधिनियम को लेकर जिले में नुक्कड़ नाटक कराए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा शिक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी वेद प्रकाश ने सोमवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के सहयोग से जिले में बाल श्रम के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है। यह रथ जिले में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहा है।
नुक्कड़ नाटक व ऑडियो, वीडियो के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा के साथ-साथ बाल श्रम न कराने पर बताया जा रहा है। बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है। बच्चों का शिक्षा अधिकार है। उनके अधिकार का हनन करने वालों के खिलाफ सरकार की तरफ से कठोर कार्रवाई की जा रही है। बच्चे देश का भविष्य है। उनकी भावनाओं को समझे। उनके उड़ान में पंख लगाए जिससे उनका भविष्य सुनहरा हो।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में सभी बच्चों को निशुल्क ड्रेस, जूता-मोजा, भोजन, पुस्तकें व बैग आदि मुहैया कराए जा रहे हैं। जागरूकता अभियान में हिमांशु गुप्ता, राम नेवास चौरसिया, सुनील राय व हरीश्चंद्र मिश्र आदि शामिल रहे।