{"_id":"60c4e8f88ebc3ea9f302b2a3","slug":"child-dies-due-to-drowning-in-hill-drain-balrampur-news-lko582164239","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी नाले में डूबने से बच्चेे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी नाले में डूबने से बच्चेे की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। पहाड़ी नाले में डूबने से बच्चे की मौत हो गई है। दूसरे दिन गांव के पास पहाड़ी नाले में बच्चे का शव पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चे की मौत को लेकर परिजनों का हाल बेहाल है।
हरैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव के मजरा झरिहरडीह निवासी जगदंबा प्रसाद ने शनिवार को बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा प्रिंस घर से खेत के लिए गया था। देर शाम तक घर वापस न आने पर प्रिंस की तलाश शुरू की गई।
गांव के लोगों ने बताया कि प्रिंस पहाड़ी नाला हेंगहा में नहा रहा था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से प्रिंस डूब गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने प्रिंस की पहाड़ी नाले में रात के समय काफी तलाश की लेकिन प्रिंस का कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह सुल्ताना रमवापुर गांव के पास हेंगहा पहाड़ी नाले में प्रिंस का शव तैरता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
प्रिंस का शव मिलते ही परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर की महिलाओं का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पहाड़ी नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।