फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chief Minister will inaugurate Tharu Museum today, preparations complete

Balrampur News: मुख्यमंत्री आज करेंगे थारू संग्रहालय का लोकार्पण, तैयारियां पूरी

Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate Tharu Museum today, preparations complete
बलरामपुर के इतिलिया कोडर में बनकर तैयार हुआ थारू संग्राहलय।
बलरामपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 19 जून को बलरामपुर पहुंचेंगे। पहले दिन वे पचपेड़वा क्षेत्र के इमिलिया कोडर में नवनिर्मित थारू जनजाति सांस्कृतिक संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

सीएम के दौरे को लेकर रविवार को देवीपाटन मंडल के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र व डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह इमिलिया कोडर पहुंचे। अधिकारियों ने नवनिर्मित संग्रहालय का निरीक्षण किया। डीएम अरविंद कुमार सिंह से सीएम के कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल, मंच व हेलीपैड बनने की जगह आदि के बारे में जानकारी ली। डीआईजी ने एसपी केशव कुमार से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

थारू जनजाति कार्यक्रम के समन्वयक रामकृपाल शुक्ल ने अधिकारियों को संग्रहालय भवन में रखे थारुओं की संस्कृति से जुड़े उपकरण व कलाकृतियों के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के समय सीडीओे संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रदीप कुमार, व तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा को भी करेंगे संबोधित
सीएम का हेलीकाप्टर सोमवार को दोपहर 3.55 बजे इमिलिया कोडर में उतरेगा। चार से पांच बजे के बीच मुख्यमंत्री थारू संग्रहालय का लोकार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। पांच बजे सीएम इमिलिया कोडर स्थित हेलीपैड से देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होंगे। मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद सीएम मंगलवार की भोर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद सुबह नौ बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

30 करोड़ की लागत से बना है थारू संग्रहालय
थारुओं की संस्कृति को संजोने के लिए इमिलिया कोडर में बना संग्रहालय पांच एकड़ में फैला हुआ है। इसके निर्माण पर 30 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च किया गया है। इस संग्रहालय में थारुओं द्वारा पहने जाने वाले पारंपरिक परिधान, शिकार में प्रयोग किए जाने वाले हथियार, पारंपरिक खेती में उपयोग होने वाले पुराने यंत्र, रसोई में प्रयोग होने वाली लकड़ी व पत्तों से बने बर्तन, त्योहारों से जुड़ीं कलाकृतियां, शराब बनाने में प्रयोग होने वाले अनाज और इलाज में उपयोग की जाने वालीं जड़ी बूटियों काे संरक्षित किया जाएगा। ताकि भावी पीढ़ी थारुओं की परंपरा को नजदीक से समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed