फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chief Minister summons report on molestation of woman constable

Balrampur News: महिला आरक्षी से छेड़छाड़ की मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट

Tue, 18 Nov 2025 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister summons report on molestation of woman constable
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किया गया पत्र
बलरामपुर। कोतवाली देहात में होली के दूसरे दिन महिला आरक्षी से छेड़खानी मामले में मुख्यमंत्री सख्त हुए हैं। अमर उजाला में 16 नवंबर को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने आईजी देवीपाटन को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन

पुलिस महकमा अभी तक विशाखा कमेटी गठित कर मामले की जांच करा रहा है, लेकिन बीते आठ महीने में बस खानापूर्ति ही की गई। कार्रवाई के नाम पर बस दीवान व आरोपी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। होली के दूसरे दिन आरोपी पुलिसकर्मियों ने थाने में ही महिला आरक्षी को दौड़ा लिया था। वह बचने के लिए जब ट्रैक्टर पर चढ़ी, तो आरोपी उस पर भी चढ़ने लगे। चोट लगने के डर से सहमी हुई आरक्षी नीचे उतरी। इसके बाद जिस तरह की हरकत पुलिसकर्मियों ने की, उसे बयां करना सभ्य समाज के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन

तब से न्याय के लिए संघर्ष कर रही आरक्षी अनुशासन के बंधन के कारण कुछ कह भी नहीं पा रही है। जांच की स्थिति बुरी है। रिपोर्ट कमेटी की फाइलों में ही उलझी हुई है। अब जाकर महिला आरक्षी की आवाज सीएम दरबार पहुंची तो कार्रवाई की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अपराध में गंभीर कार्रवाई के निर्देश पहले भी दे चुके हैं सीएम

मुख्यमंत्री पूर्व में भी महिलाओं से जुड़े अपराध पर त्वरित और गंभीर कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने मिशन शक्ति जैसी मुहिम का आगाज भी जिले के देवीपाटन मंदिर से वर्ष 2020 में ही किया था, जिसके बाद महिलाओं की सुरक्षा और पुख्ता हुई है। इसके लिए लगातार अभियान भी चल रहा है। पीड़ित महिला आरक्षी भी मिशन शक्ति मुहिम से जुड़ी रही है और घटना के दिन भी उसकी ड्यूटी कोतवाली देहात के महिला हेल्प डेस्क पर थी। छेड़खानी की शुरुआत आरोपी पुलिसकर्मियों ने हेल्प डेस्क से ही कर दी थी।

पीड़ित पर दबाव बनाने का भी प्रयास
छेड़खानी की शिकायत पर महिला आरक्षी की घेराबंदी की गई। आरोपी दीवान और पुलिसकर्मी एक साथ आरक्षी के घर रात में पहुंचे। फर्जी मामले में फंसाने तक की धमकी दी। इसके बाद भी महिला आरक्षी डरी नहीं। उसने हिम्मत जुटा कर महिला आयोग में भी शिकायत की। अब लाइनहाजिर होने के बाद से आरोपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, कोशिश महिला आरक्षी की हिम्मत तोड़ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article