{"_id":"65677b5bb9d26894cc034550","slug":"chess-board-laid-out-little-masters-gathered-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4859-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिछी शतरंज की बिसात, जुटे नन्हे उस्ताद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिछी शतरंज की बिसात, जुटे नन्हे उस्ताद
Wed, 29 Nov 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सन बीम्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान शतरंज की बिसात बिछी। इसमें मौजूद नन्हे महारथियों ने अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसका शुभारंभ बुधवार को हुआ। सात राउंड में खेले जाने वाले ग्रांड फिनाले के पहले दिन चार राउंड के रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें शामिल खिलाड़ियों ने ऊंट, घोड़े, हाथी और रानी से प्रतिद्वंदी को परास्त करने के लिए अपना हुनर दिखाया।
इसके साथ ही कैरम, क्रिकेट व बैटमिंटन प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने को खूब मेहनत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली व क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 30 नवंबर को प्रतियोगिताओं का फाइनल खेलने के साथ ही क्रिकेट का मुकाबला होगा। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक विकास सिंह राठौर व साधना सिंह ने बच्चों की हौसला अफजाई भी की।