{"_id":"64fb634a1be6b3470f0af9b9","slug":"chehallum-procession-took-place-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2540-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: या हुसैन.. की सदाओं के बीच निकला चेहल्लुम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: या हुसैन.. की सदाओं के बीच निकला चेहल्लुम का जुलूस
Fri, 08 Sep 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हजरत इमाम हुसैन की याद में नौवीं चेहल्लुम की देर शाम इमाम चबूतरों पर ताजिया व अलम रखकर इबादत की गई। इस दौरान जुटे अजादारों ने हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए मुल्क में अमन-चैन व परिवारों की सलामती की दुआ भी मांगी।
10वीं चेहल्लुम पर बीते गुरुवार को शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकाला। यह जुलूस परंपरागत मार्गों से होता हुए गोंडा रोड स्थित शिया कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। शाम को नगर के कई मोहल्ले से ताजिया, अलम व रौजा का जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर पालिका, यतीमखाना, बलुहा, गदुरहवा, बड़ा पुल, चौक व सरायफाटक होते हुए वीर विनय चौराहा पहुंचा। जहां अकीदतमंदों का स्वागत माला व साफा पहनाकर किया गया। यहां से निकलकर जुलूस बहराइच रोड स्थित कर्बला पहुंचा, जहां पर लोगों ने फातिहा पढ़कर ताजियों को कर्बला में दफन किया।
उतरौला व अन्य क्षेत्रों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। शिया समुदाय के लोगों ने नम आंखों से शहीदाने कर्बला को याद किया। नौहा ख्वानी व मातम अपने गम का इजहार किया। उतरौला के मोहल्ला सुभाषनगर में मरहूम हाजी तुल्लन हुसैन के इमामबाड़े तथा ग्राम अमया देवरिया में भी हजरत अब्बास अमलदार ईदगाह से जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल शिया समुदाय के लोगों ने दर्द भरे नौहे के साथ सीनाजनी व जंजीरी मातम किया। जुलूस में अहले सुन्नत उतरौला का जुलूस भी अलम व ताजिया के साथ निकला। अजादारों को जगह-जगह पानी, शरबत, शबील, चाय व फल वितरित किया गया। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पूरे समय सुरक्षा निगरानी में जुटे रहे।