{"_id":"64948c6699520439f60580f7","slug":"chaos-prevails-in-chc-medicines-and-syringes-had-to-be-brought-from-outside-balrampur-news-c-99-1-brp1001-485-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीएचसी में अव्यवस्थाएं हावी, बाहर से मंगवानी पड़ीं दवाएं और सिरिंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीएचसी में अव्यवस्थाएं हावी, बाहर से मंगवानी पड़ीं दवाएं और सिरिंज
Thu, 22 Jun 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचने वाले मरीजों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में एआरवी लगाने के लिए सिरिंज भी बाहर से मेडिकल स्टोर से मंगवाई जाती है। रिपोर्ट के इंतजार में मरीज फर्श पर लेटे रहते हैं। स्ट्रेचर न मिलने पर मरीजों को गोद में उठाकर डॉक्टर के कक्ष तक पहुंचाना पड़ता है। स्वास्थ्यकर्मी गर्भवती महिलाओं को जरनल वार्ड में भर्ती कर उनके परिजनों से बाहर की दवा मंगवाते हैं। कुछ ऐसे ही हालात बृहस्पतिवार को सीएचसी में देखने को मिले।
बाहर से मंगवाते हैं सिरिंज
नचौरी गांव निवासी 57 वर्षीय कुसुम पूर्वाह्न 11.20 बजे इंजेक्शन कक्ष के गेट पर खड़ी मिलीं। बताया कि कुत्ता काटने का चौथा वैक्सीन आज लगवाया है। इसके लिए सिरिंज मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाई हूं। हर बार बाहर से ही सिरिंज लाने पर वैक्सीन लगा है। इंजेक्शन लगा रहे फार्मासिस्ट विजय कुमार ने बताया कि 28 दिन से सिरिंज उपलब्ध नहीं है।
गर्भवती से मंगवाई बाहरी दवा
जरनल वार्ड में बैठे शीतलापुर गांव निवासी सूरज ने बताया कि गर्भवती पत्नी को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य कर्मियों ने 250 रुपये की बाहरी दवा मंगवाई है। बेड नंबर छह पर भर्ती 12 वर्षीय रागिनी के पिता प्रकाश गिरी ने बताया कि बुधवार की रात बेटी को भर्ती कराने पर 1150 रुपये की दवा लाए थे। सुबह मंगवाई गई दवा का पैसा मेडिकल स्टोर पर बाकी है।
विज्ञापन
फर्श पर लेटी मिली महिला, बुजुर्ग को गोद में उठाकर पहुंचाया
सुबह 11.30 बजे एक्सरे कक्ष के बाहर एक बुजुर्ग महिला फर्श पर लेटी हुई मिली। उनके साथ बैठे लड़के ने बताया कि एक्सरे फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, थक जाने पर फर्श पर लेट गईं हैं। उसी दौरान गंभीर मरीज को लेकर ई-रिक्शे से अस्पताल पहुंचे रामकुमार ने बताया कि अस्पताल में आने पर स्ट्रेचर नहीं मिला। इस वजह से अपने पिता को गोद में उठाकर डॉक्टर के पास ले गए।
स्टोर से नहीं मिली सिरिंज
सीएचसी अधीक्षक सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि एआरवी लगाने के लिए स्टोर से सिरिंज अब तक नहीं मिली है। अस्पताल में कई दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरीज के अनुरोध पर उसे बाहरी दवा लिखी गई है। महिला के फर्श पर लेटने की जानकारी नहीं है।
अधीक्षक से होगी पूछताछ
जिले के सीएमएसडी स्टोर पर सिरिंज समेत सभी आवश्यक सामान उपलब्ध हैं। सीएचसी पर मरीज से सिरिंज मंगवाने व गर्भवती को बाहरी दवा लिखने सहित अन्य अव्यवस्थाओंं के संबंध में सीएचसी अधीक्षक से पूछताछ की जाएगी।
- डाॅ सुशील कुमार, सीएमओ