{"_id":"6a9ef47d4689b690e107d0df","slug":"chaos-at-the-bus-station-passengers-inconvenienced-balrampur-news-c-99-1-brp1003-154350-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बस स्टेशन पर अव्यवस्था की मार, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बस स्टेशन पर अव्यवस्था की मार, यात्री परेशान
Mon, 07 Sep 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
-बलरामपुर के रोडवेज प्रतीक्षालय के सामने हुआ जलभराव
बलरामपुर। नगर के सिविल लाइंस स्थित रोडवेज डिपो में यात्री सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। डिपो परिसर और प्रतीक्षालय में फैली गंदगी के साथ शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रोडवेज बसों में भी मानक के अनुरूप यात्री सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। सोमवार को रोडवेज डिपो पहुंचकर यात्री सुविधाओं की पड़ताल की तो अव्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। दूर-दराज की यात्रा के लिए डिपो पहुंचने वाले यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दृश्य एक - रोडवेज डिपो के प्रतीक्षालय के सामने जलभराव व गंदगी फैली थी। प्रतीक्षालय में बैठे यात्री महेश व कल्लू ने बताया कि कर्मचारियों ने प्रतीक्षालय में बाइक खड़ी कर दी हैं, यहां बैठने लायक नहीं है। इसी तरह प्रतीक्षालय के बाहर व कार्यशाला में भी जलभराव दिखा। कर्मचारियों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद जलभराव व कीचड़ की समस्या कई दिनों तक बनी रहती है।
बस में मिले पुराने अग्निशमन यंत्र
-- डिपो परिसर में खड़ी बसों में पुराने व जंग लगे अग्निशमन यंत्र रखे मिले। आपातस्थिति में अग्निशमन यंत्र काम भी करेंगे यह बताने वाला कोई नहीं है। कई बसों में सिर्फ कोरम पूरा करने के लिए सीओटू सिलिंडर रख दिए गए हैं। सिलिंडर की स्थिति देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डिजिटल भुगतान न लेने से यात्री हुए परेशान
-- डिपो की बसों में कई परिचालक यात्रियों से डिजिटल रूप से टिकट का किराया नहीं लेते हैं। ऐसे में टिकट के लिए कैश की दिक्कत यात्रियों के सामने आती है। डिपो में खड़े वसीम, मनोज व संतोष ने बताया कि वह लोग बहराइच से आ रहे हैं। यूपीआई से किराया का पैसा दे रहे थे, लेकिन परिचालक ने मना कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- --
इस महीने नीलाम होगी 12 बसें
-- बलरामपुर डिपो में इस समय 83 बसों का संचालन किया जा रहा है। 16 लाख किलोमीटर का सफर पूरा करने वाली 12 बसों का संचालन इस महीने बंद कर दिया जाएगा। पुरानी बसों काे नीलाम किया जाएगा। 12 बसें हटने के बाद डिपो में 71 बसें बचेंगी। इसके अलावा आठ अनुबंधित बसें संचालित हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-- यूपीआई से लेनदेन करने में काफी समय लगता है। समय बचाने के लिए लोकल रूट की बसों में परिचालक कैश को प्राथमिकता देते हैं। अग्निशमन यंत्र की समय-समय पर जांच कराई जाती है।
- गोपीनाथ दीक्षित, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलरामपुर डिपो