फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Certificates of two children were made in a span of 11 days

Balrampur News: 11 दिन के अंतराल में बना दिए दो बच्चों के प्रमाणपत्र

Mon, 28 Apr 2025 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Certificates of two children were made in a span of 11 days
आयशा का जन्म प्रमाण पत्र
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल के नाम से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला सामने आया है। तुलसीपुर क्षेत्र की एक महिला के दो बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र 11 दिनों के अंतराल में बना दिया गया। जन्म प्रमाणपत्र में जिला महिला अस्पताल का नाम लिखा है और अधिकारियों के हस्ताक्षर और मुहर भी है।
विज्ञापन

तुलसीपुर क्षेत्र के नन्हुवापुर सुगानगर गांव की शकीना के दो बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र जिला महिला अस्पताल के नाम से बनाया गया है। एक बच्चे की जन्मतिथि 25 दिसंबर 2018 तथा दूसरे बच्चे की जन्मतिथि पांच जनवरी 2019 दर्शाई गई है। दोनों बच्चों की जन्मतिथि में 11 दिन का अंतराल है। शकीना जब अपने बच्चों का एक विद्यालय में नामांकन कराने गईं तब मामले का खुलासा हुआ। जन्म प्रमाणपत्र की जब जांच-पड़ताल की गई तो जिला महिला अस्पताल में संबंधित तिथि में शकीना नाम की महिला ने बच्चे को जन्म ही नहीं दिया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के रजिस्टर में शकीना का नाम दर्ज नहीं है। जिला महिला अस्पताल के पटल बाबू ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र पर जो आईडी दर्ज है वो अस्पताल की नहीं है। दोनों जन्म प्रमाणपत्र पूरी तरह फर्जी हैं। जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन दत्त गौतम ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि महिला अस्पताल के नाम से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाया गया तो जांच कराकर संबंधित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed