फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   celebration on the withdrawal of article 370

जम्मू कश्मीर से 370 हटने पर हर तरफ खुशी की लहर

Mon, 05 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
celebration on the withdrawal of article 370
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर एक दूसरे का मुंह मिठा कराते भाजपाई। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर हर तरफ खुशी की लहर फैल गई है। सरकार के निर्णय पर खुशियां मनाते हुए लोगों ने पटाखे दागे और ढोल तासे पर जमकर नृत्य किया। व्यापारी, समाजसेवी, वकील, शिक्षक, डाक्टर, इंजीनियर व समाज के सभी प्रबुद्घजनों ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए सरकार की खुली मन से सराहना की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने तथा जम्मू कश्मीर व लद्दाख को अलग-अलग केन्द्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने से देश में एक निशान एक विधान का वादा पूरा हो गया है। भाजपा कार्यालय में भी जम्मू कश्मीर के संबंध में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

आर्यवीर दल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, एबीवीपी, विहिप, बजरंग दल एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वीर विनय चौराहे पर पटाखे दागकर खुशियां मनाईं। कार्यकर्ताओं ने वीर विनय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन करके जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. नागेन्द्र सिंह, तुलसीश दूबे, इंदूभूषण जायसवाल, अम्बरीश शुक्ला, अशोक आर्य, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed