फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CDO summoned reports of schools rejuvenation

सीडीओ ने तलब की स्कूलों के कायाकल्प की रिपोर्ट

Mon, 30 Nov 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
CDO summoned reports of schools rejuvenation
बलरामपुर। सीडीओ अमनदीप डुली ने जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की कायाकल्प की रिपोर्ट अधिकारियों से तलब की है। विकास भवन सभागार में तीन दिसंबर को होने वाली बैठक में पूरी रिपोर्ट के साथ अधिकारियों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। सीडीओ ने बीएसए डॉ. रामचंद्र को सभी अधिकारियों को बैठक की सूचना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने सोमवार को बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से जिले के सभी 1897 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों में 14 पैरामीटर पर कार्य कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन ने स्कूलों के कायाकल्प में बेसिक शिक्षा के साथ बिजली, ग्रामीण अभियंत्रण, पंचायती राज, मनरेगा, बीडीओ, एडीओ पंचायत, चारों नगर निकायों के ईओ व सभी बीईओ को मिलजुल कर कार्य करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बीईओ को तीन दिसंबर की होने वाली बैठक में असंतृप्त पैरामीटर्स की विद्यालयवार स्थिति, संतृप्तीकरण कार्य की प्रगति के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। नगर निकायों के ईओ को, बिजली विभाग के एक्सईएन व डीपीआरओ को भी बैठक में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed