{"_id":"61003a378ebc3e09361b40b0","slug":"cdo-became-the-vice-president-of-sweep-core-committee-balrampur-news-lko588753167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीप कोर कमेटी की उपाध्यक्ष बनी सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीप कोर कमेटी की उपाध्यक्ष बनी सीडीओ
विज्ञापन
बलरामपुर। वोटरों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर कोर कमेटी का गठन किया गया है। स्वीप कोर कमेटी की उपाध्यक्ष के पद पर सीडीओ रिया केजरीवाल को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम श्रुति ने स्वीप कोर कमेटी के पदाधिकारियों का गठन कर जागरूकता अभियान को परवान चढ़ाने का निर्देश दिया है जिससे लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता के लिए जनपद स्तर पर कोर कमेटी का गठन कर दिया गया है। मतदाता जागरूकता अभियान, सुनियोजित मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए जिले की कोर कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
उपाध्यक्ष के साथ-साथ सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीआईओएस गोविंद राम, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीआईओ आशुतोष कुमार, डीपीओ राजेंद्र कुमार, तीनों तहसील के एसडीएम व तहसीलदारों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह को सदस्य व एसोसिएट प्रोफेसर एमएलके पीजी कॉलेज डॉ. आरके पांडेय को स्वीप कोआर्डिनेटर सदस्य बनाया गया है। जिले के सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ, प्रसारण अभियंता व आकाशवाणी को भी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
डीएम स्वीप कोर कमेटी की अध्यक्ष है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उत्तर प्रदेश एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुनियोजित मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम का क्रियान्वयन जिले स्तर पर कराने का दायित्व पदाधिकारियों को सौंपा है।