फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CCTV camera footage found blank, 25 questioned so far

Balrampur News: खाली मिली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, अब तक 25 से पूछताछ

Fri, 15 Nov 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
CCTV camera footage found blank, 25 questioned so far
बलरामपुर के निबोरिया गांव में पत्नी को अंतिम विदाई देते दशरथ सिंह व अन्य।
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। सुदर्शनजोत निबोरिया गांव में मंगलवार की रात लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी करके पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 25 लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की है। इसमें वह लोग शामिल हैं, जो पहले हत्या, लूट व चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की भी बात कही है। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खाली मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात चोरों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, उसमें किसी ऐसे शख्स की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसे घर की पूरी भौगोलिक स्थिति की जानकारी थी। मसलन, घर में किधर से प्रवेश करें, जिससे सीसीटीवी कैमरे में कोई फुटेज न आए। उसे पता था कि सीढ़ी कहां है, आंगन में कोई जाल नहीं पड़ा है। कौन कहां पर सोता है, किस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद रहता है और किसका सिर्फ सटा दिया जाता है। पुलिस ने उस भेदी तक पहुंचने के लिए जाल बिछाया है। पुलिस ने वारदात स्थल से 500 मीटर के भीतर के मोबाइल नंबनों को जुटाया है, उन सभी मोबाइल नंबर धारकों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर हैं, जिनका नाम पहले इस तरह की घटनाओं में आ चुका है। पुलिस ऐसे करीब 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वारदात के समय वह कहां थे, उनकी लाइव लोकेशन क्या थी। इन सवालों का जवाब पुलिस खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरा खराब था या किया गया
गांव के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर की जांच की गई, तो पुलिस को वह खाली मिला। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सीसीटीवी कैमरा खराब था या किया गया है। वैसे पुलिस ने करीब पांच किमी की परिधि में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए अलग से पांच टीमों का गठन किया गया है।

खेत में मिली बीयर की बोतलें
सरोज सिंह की हत्या करने के बाद चोरों ने जिस खेत में चोरी की गई रिवाल्वर फेंकी थी, वहां से दो बीयर की खाली बोतलें मिली हैं। उसके पास में ही पान-मसाला का खाली पाउच भी मिला।

सवालों में अल्टो कार
पुलिस की नजर उस कार पर भी टिकी हुई है, जो वारदात वाली शाम को सुदर्शनजोत गांव के पास दिखाई पड़ी थी। उसमें सवार लोगों के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। वैसे पुलिस ने आसपास जिलों से भी संपर्क किया है।

डीआईजी कर रहे माॅनीटरिंग
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के मामले की माॅनीटरिंग देवीपाटन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसपी विकास कुमार ने तुलसीपुर थाने पहुंचकर जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि पुलिस सक्रियता से लगी हुई है, कुछ क्लू भी हाथ लगे हैं। पांच टीमें अनावरण के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही सर्किल के सभी एसओ लगाए गए हैं।


अंतिम संस्कार में उमड़े लोग
निबोरिया गांव में बृहस्पतिवार सुबह से ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। नम आंखों से राजनैतिक व सामाजिक व्यक्तियों के क्षेत्र के तमाम लोगों ने उन्हें विदाई दी। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पूर्व राज्यमंत्री सलिल सिंह टीटू, पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, ब्लॉक प्रमुख विक्की सिंह, पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति योगेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, आनंद कुमार सिंह अन्नू सहित तमाम लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed