फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   cctv

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी काउंटिंग

Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
cctv
फोटो-1-बलरामपुर के मतगणना स्थल का निरीक्षण करती डीएम श्रुति।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मतगणना में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर नजर रखने को पूरी गणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर गठित टीमें भी मतगणना से जुड़े हर कार्य की विडियोग्राफी करेगी। मतगणना स्थल के अंदर प्रत्याशी, गणना एजेंट व मतगणना कर्मचारियों के मोबाइल ले जाने व इसका प्रयोग करने पर सख्ती से प्रतिबंध भी रहेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम श्रुति ने दी। वह मंगलवार को मंडी समिति परिसर में बने काउंटिंग स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने मतगणना तिथि से 24 घंटे पूर्व ही साफ सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियों को चाक चौबंद बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि पूरे मतगणना स्थल की बैरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाए। मतगणना कार्य में किसी भी तरह का खलल पैदा करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ मौके पर ही कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी। बताया कि मतगणना ड्यूटी में नामित सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह छह बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना के साथ शुरू होगा। इसके बाद ईवीएम में बंद मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन पूरी सख्ती के साथ कराया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सदर, तुलसीपुर, उतरौला व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती एक साथ शुरू होगी। इस लिए मतगणना पटल, मतगणना एजेंटों के बैठने की व्यवस्था, रिजर्व मतगणना कर्मचारियों के ठहरने, मीडिया सेंटर व ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक लाने के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधन को समय रहते चाक चौबंद बना लिया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर एसडीएम ज्योति ने मतगणना स्थल की तैयारियों व स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के बारे में डीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed