{"_id":"6a04658f80c1872fd004d44c","slug":"cbse-results-girls-shine-in-cbse-intermediate-exams-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: सीबीएसई इंटर में बेटियों का जलवा, सायना मिश्रा ने जिले में किया टॉप व सिद्धता सिंह दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: सीबीएसई इंटर में बेटियों का जलवा, सायना मिश्रा ने जिले में किया टॉप व सिद्धता सिंह दूसरे स्थान पर
Wed, 13 May 2026 05:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 13 May 2026 05:20 PM IST
सार
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के 11 सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्रा सायना मिश्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। शहर के सेंट जेवियर्स कॉलेज की छात्रा सायना मिश्रा ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की छात्रा सिद्धता सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के 11 सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। विद्यालयों में सुबह से ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ लगी रही। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन