{"_id":"6557b663959684586007d414","slug":"cbse-practical-exams-from-january-1-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4519-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से
Sat, 18 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं व 12 वीं कक्षाओं के प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहली जनवरी से शुरू होनी है। इसके लिए स्कूलों में छात्रों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को ई- मेल के माध्यम से एक सकुर्लर भेजा है।
इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर भी परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालयों में पाठ्यक्रम को जल्द से जल्द पूरा करवाया जा रहा है। वहीं दिसंबर माह से विद्यालयों में प्रीबोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी है। इसके लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के एक माह पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं होती है। तो जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रयोगात्मक कक्षाएं ली जा रही हैं। दूसरी ओर बोर्ड ने इस बार 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता को भी सख्ती के साथ अमल में लाने की बात कही है। इसके लिए बोर्ड द्वारा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और उपस्थिति रजिस्टर को भी जांचा जा रहा है।