{"_id":"66d24dcbe3881b5b3c0d22f4","slug":"case-registered-against-two-including-pradhan-for-embezzling-disaster-money-balrampur-news-c-99-1-brp1008-113757-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आपदा राशि हड़पने वाले प्रधान सहित दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आपदा राशि हड़पने वाले प्रधान सहित दो पर मुकदमा दर्ज
Sat, 31 Aug 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार का पैसा हड़पने वाले कालू बनकट बिलरिया के ग्राम प्रधान जाबिर अली व मेडिकल स्टोर संचालक विनय वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जनता दर्शन में मिली शिकायत पर डीएम पवन अग्रवाल ने कार्रवाई की है। डीएम ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
डीएम ने शुक्रवार को बताया कि 29 अगस्त को जनता दर्शन में उतरौला के ग्राम कालू बनकट बिलारिया निवासी जन्नतुननिशा ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके माध्यम से उन्होंने बताया था कि उनकी चार पुत्रियों की मौत 18 जून को कुवानों नदी में डूबने से हुई थी। दैवी आपदा के तहत उनके पीएनबी बैंक के मेहाली रेहरा बाजार शाखा के खाते में 16 जुलाई को 16 लाख रुपये भेजे गए थे। जिनमें से छह लाख रुपये ग्राम प्रधान कालू बनकट जाबिर अली ने धोखाधड़ी करके मेडिकल स्टोर संचालक विनय वर्मा के खाते में जमा करा दिया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार उतरौला को तत्काल जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाई गई। तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान जाबिर अली व मेडिकल स्टोर संचालक विनय वर्मा के विरुद्ध रेहरा बाजार थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।