फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case on six people including former madrasa manager

मदरसे के पूर्व प्रबंधक सहित छह लोगों पर केस

Tue, 09 Feb 2021 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Case on six people including former madrasa manager
बलरामपुर। पचपेड़वा थाने की पुलिस ने मदरसा फजले रहमानिया के प्रबंधक की तहरीर पर पूर्व प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रबंधक ने मामले से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र एसपी को दिया था। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा आरके सरोज ने बताया कि मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा के वर्तमान प्रबंधक मोहम्मद अहमदुल कादरी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पूर्व प्रबंधक शब्बीर हसन खां ने मदरसे को चंदे मिले में करीब 34 लाख रुपये हड़प लिए। इसका हिसाब भी नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

गत दिवस शब्बीर अपने बेटे सद्दाम व बाबू खां के साथ तीन अन्य लोगों को लेकर मदरसे में आए। इन लोगों ने मदरसे के कई कागजात छीन लिए और कई फाड़ दिए। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी के निर्देश तथा प्रबंधक की तहरीर पर शब्बीर हसन, सद्दाम खां, बाबू खां व तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed