फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case on 22 including block chief and brother of former MLA

ब्लाक प्रमुख व विधायक के भाई समेत 22 पर केस -संशोधित

Sun, 10 Oct 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Case on 22 including block chief and brother of former MLA
बलरामपुर। नगर कोतवाली में चुंगी नाका के पास जमीन विवाद को लेकर वकील ने पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के भाई व भतीजे ब्लॉक प्रमुख तथा उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना की वीडियो बना रहे सिपाही का मोबाइल भी छीनने व मारपीट का आरोप ब्लाक प्रमुख व अन्य पर लगा है। पुलिस ने वकील व सिपाही की तहरीर पर विधायक के भाई, ब्लाक प्रमुख तथा उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ ब्लाक प्रमुख ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में मोहल्ला पूरबटोला निवासी वकील सनातन देव त्रिपाठी ने कहा है कि तुलसीपुर रोड पर चुंगीनाका के पास उनकी जमीन है। जमीन का मुकदमा एसडीएम सदर के यहां चल रहा है। एसडीएम ने मामले में स्थगन आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इसी जमीन पर कुछ लोग जेसीबी से खुदाई कर रहे थे। पता चला कि यह खुदाई कालीथान निवासी पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के भतीजे विशाल सिंह तथा उनके भाई जितेन्द्र सिंह पिंकू करा रहे हैं। सूचना मिलने पर मैं पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा और काम रूकवा दिया।
इसी बात से नाराज कालीथान निवासी पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के भतीजे हरैया सतघरवा ब्लाक प्रमुख अविरल सिंह उर्फ विशाल सिंह अपने 20 साथियों के साथ मौकेे पर पहुंचे और मुझे मारा पीटा। इन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
इन लोगों ने मेरे साथ भी अभद्रता की। वहीं मेवालाल चौकी पर तैनात सिपाही कन्हैया लाल यादव का कहना है कि एसडीएम व नगर कोतवाल के निर्देश पर मैं साथियों के साथ घटना स्थल पर निर्माण रोकवाने गया था।
मारपीट का वीडियो बनाते समय कुछ लोगों ने उनका सेलफोन छीन लिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नगर कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बताया कि सनातन देव त्रिपाठी की तहरीर पर हरैया सतघरवा के ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह व जितेन्द्र सिंह पिंकू सहित 22 अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस तथा सिपाही कन्हैया लाल यादव की तहरीर पर इन्हीं लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने तथा मोबाइल छीनने का केस दर्ज किया गया है।

मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह का कहना है कि सनातन देव व सिपाही कन्हैया लाल का आरोप झूठा व निराधार है। वकील सनातन देव फर्जी विवाद कर जमीन हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed