{"_id":"662bfc1f9278fa9b0e0e83b4","slug":"case-of-negligence-against-hospital-operator-balrampur-news-c-100-1-gon1002-116339-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अस्पताल संचालक पर लापरवाही का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अस्पताल संचालक पर लापरवाही का केस
Sat, 27 Apr 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौराचौकी बाजार स्थित यशोदा हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पूरे मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई थी। पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार को केशवनगर ग्रंट निवासी रविंद्र शर्मा ने प्रसव के लिए अपने पत्नी लल्ली देवी (30) को यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने पहले नार्मल डिलीवरी की बात कही। थोड़ी ही देर बाद उन्होंने ऑपरेशन के लिए 35 हजार जमा कराने के बाद चिकित्सक व कर्मचारी उसकी पत्नी को लेकर ऑपरेशन रूम में लेकर चले गए। जहां ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।
मौत की खबर मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने हंगामा किया था। पति का आरोप है कि चिकित्सक ने शराब के नशे में उसकी पत्नी का ऑपरेशन किया, जिससे पत्नी व नवजात की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस व सीएचसी के प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। सीएमओ डाॅ. रश्मि वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि पति रविंद्र शर्मा की तहरीर के आधार पर संचालक डॉ. राजेश पांडेय के विरुद्ध लापरवाही समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।