{"_id":"5eb8246b8ebc3e90525e0cc3","slug":"case-filed-against-village-head-balrampur-news-lko521028447","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर गोकुला बुजुर्ग गांव के ग्राम प्रधान के खिलाफ सादुल्लाहनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गालीगलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
आपूर्ति निरीक्षक गिरीश चंद्र वर्मा ने रविवार को सादुल्लाहनगर थाने में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि शनिवार को वह कोटे की दुकान का निरीक्षण करने गोकुला बुजुर्ग गांव जा रहे थे। तभी ग्राम प्रधान अतुल कुमार उपाध्याय ने उनके मोबाइल पर फोन करके गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव के कोटेदार को निलंबित कर दो नहीं इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक के प्रार्थनापत्र पर अतुल कुमार उपाध्याय के खिलाफ गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।