{"_id":"646668014a153f03e50f642f","slug":"case-against-five-for-beating-recovery-agent-balrampur-news-c-13-1-243210-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रिकवरी एजेंट की पिटाई के मामले में पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रिकवरी एजेंट की पिटाई के मामले में पांच पर मुकदमा
Thu, 18 May 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली नगर के बिजलीपुर रोड पर कटरा शंकर नगर मोड़ के पास रिकवरी एजेंट की पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोनार गांव निवासी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कहा कि वे इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में रिकवरी एजेंट हैं। 16 मई की सुबह साढ़े नौ बजे पैसा जमा करने बैंक जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने रोककर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, सादुल्लाहनगर के मद्दोभट्ठा बाजार निवासी आनंद गुप्ता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके कपड़े की दुकान पर बीते बुधवार को शाम सात बजे दो लोग आए थे। दुकान के सामने लगे पुतले को उन्होंने गिरा दिया। जब विरोध किया तो दुकान में घुसकर साथ मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने बताया कि आनंद गुप्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध दुकान में घुसकर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।