फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case against 13 for electricity theft

Balrampur News: बिजली चोरी के आरोप में 13 के खिलाफ केस

Wed, 21 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case against 13 for electricity theft
बलरामपुर। बकाया बिजली बिल वसूली के लिए विद्युत विभाग द्वारा वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में बिजली चोरी के आरोप में 13 उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले 298 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। साथ ही 982 उपभोक्ताओं से 39 लाख 17 हजार रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली भी की गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर बाल कृष्ण ने बताया कि महाअभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के मोहल्ला सिविल लाइन, गौशाला रोड, अंधियारीबाग, तुलसीपुर रोड, मानसपुरी और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर, रज्जनपुर, लालनगर, जालिम गांव व भुजेहरा में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करने वाले 13 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। इन उपभोक्ताओं की बिजली काटते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 103 विद्युत उपभोक्ताओं को धारा 3 की नोटिस जारी की गई है। 69 लाख 26 हजार बिजली बिल बकाया होने पर 298 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। 982 बकायेदारों से 39 लाख 17 हजार रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed