फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cancer, TB and diabetes patients are being searched from village to village

Balrampur News: गांव-गांव खोजे जा रहे कैंसर, टीबी व मधुमेह के मरीज

Fri, 13 Jan 2023 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cancer, TB and diabetes patients are being searched from village to village
बलरामपुर। टीबी व कैंसर समेत 30 जानलेवा बीमारियों के मरीजों की पहचान के लिए क्षय रोग विभाग ने सब नेशनल सर्टिफिकेट (एसएनसी) सर्वे शुरू किया है। इसमें 20 स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर मरीज चिह्नित कर रहे हैं। इनका विवरण पोर्टल पर दर्ज कर इलाज शुरू कराया जाएगा। अभियान के पहले आठ दिन में 2,644 घरों से 14,842 लोगों का विवरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे टीबी, कैंसर, शुगर व कोरोना सहित 30 जानलेवा बीमारियों के मरीजों की पहचान के लिए दस टीमें लगाई गईं हैं। प्रत्येक टीम में दो-दो कर्मचारी हैं। ये टीमें गांवों में घर-घर जाकर बीमारियों के कारण, लक्षण व बचाव की जानकारियां दे रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी सर्वे में शामिल होने वाले परिवार के सभी सदस्यों का विवरण एसएनसी पोर्टल पर दर्ज करते हैं। किसी भी व्यक्ति को गंभीर बीमारी की सूचना पोर्टल पर दर्ज होने के बाद नजदीकी अस्पताल में तैनात कर्मचारी उससे संपर्क करेंगे। प्राथमिक जांच के बाद मरीज का उपचार शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जनवरी से शुरू हुए एसएनसी अभियान में 12 जनवरी तक 2,644 घरों का सर्वे हो चुका है। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 14,842 लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। टीबी के लक्षण वाले 33 लोगों का बलगम का सैंपल भी लिया गया है।
क्षय रोग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश विक्रम सिंह ने बताया कि विशेष टीम एसएनसी अभियान का स्थलीय सत्यापन करेगी। इस टीम में सेंट्रल टीबी डिवीजन से आए अधिकारियों के साथ इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) व बहराइच मेडिकल कॉलेज के दो प्रोफेसर भी शामिल होंगे।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सजीवन लाल ने बताया कि एसएनसी सर्वे में इस बार बलरामपुर समेत प्रदेश के 20 जनपद रजत पदक पाने की दौड़ में शामिल हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन पर बलरामपुर जनपद को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed