{"_id":"62e9576b1bce2971410ae80c","slug":"can-t-find-vial-how-to-do-booster-dose-balrampur-news-lko642372398","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल पा रहीं वायल, कैसे लगे बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल पा रहीं वायल, कैसे लगे बूस्टर डोज
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बूस्टर डोज देने का अभियान वैक्सीन की कमी के चलते प्रभावित हो रहा है। जिले में 19 हजार के सापेक्ष वैक्सीन की मात्र चार से पांच डोज ही मिल पा रही है। वैक्सीन की कमी के चलते बूस्टर डोज लगाने के लिए सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन नहीं हो पा रहा है। यदि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खेप न मिलीं तो 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को मुफ्त बूस्टर डोज देने का अभियान सफल नहीं हो पाएगा।
जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार ने 15 जुलाई से 30 सितंबर तक 75 दिन में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्तियों को मुफ्त बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्देश पर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके जिले के 13 लाख 74 हजार 295 लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
75 दिन में लक्ष्य के सापेक्ष सभी लोगों को बूस्टर डोज देने के लिए प्रतिदिन करीब 19 हजार वैक्सीन की आवश्यकता है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध होने पर जिले की 200 स्वास्थ्य इकाइयों पर टीकाकरण सत्र आयोजित करने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। मगर 19 हजार के सापेक्ष इस समय प्रतिदिन मात्र चार से पांच हजार वैक्सीन ही उपलब्ध हो पा रही है।
विज्ञापन
पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण केवल 35 से 40 स्वास्थ्य इकाइयों पर ही टीकाकरण सत्र आयोजित हो पा रहा है। जिन स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहा है वहां भी पूरी क्षमता के साथ बूस्टर डोज नहीं लग पा रही है।
वैक्सीन की कमी के चलते अब तक मात्र एक लाख 19 हजार 425 लोगों को ही बूस्टर डोज दी जा सकी है। 16 दिन में मात्र 8.5 प्रतिशत लोग ही बूस्टर डोज ले सके हैं। उन्होंने बताया कि यदि वैक्सीन की पर्याप्त खेप न मिली तो 75 दिन में लक्ष्य के सापेक्ष सभी लोगों को बूस्टर डोज दे पाना संभव नहीं होगा।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 13 लाख 74 हजार 295 लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जानी है। निर्धारित अवधि में सभी लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज देने के लिए प्रतिदिन करीब 19 हजार वैक्सीन की जरूरत है। पर्याप्त वैक्सीन की उपलब्धता के लिए लगातार मांग की जा रही है।