{"_id":"616b09ff66a45b7126464906","slug":"campaign-will-be-run-to-make-voters-aware-balrampur-news-lko6002864189","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को जागरुक करने का चलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को जागरुक करने का चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। वोटरों को जागरुक करने का अभियान चलाया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों को वोटर बनाने का भी अभियान चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के निर्देश पर जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता कोर कमेटी की बैठक में अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई। मतदाता जागरूकता कोर कमेटी से जुड़े अफसरों व कर्मियों को अभियान सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवक-युवतियों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सभी बीएलओ पूरी तरह से जुट जाएं।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 11 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब 1857 पोलिंग बूथों पर विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर मतदान कर सकेंगे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले के 1846 मतदान केंद्रों पर वोटरों ने मतदान किए थे।
विज्ञापन
वोटरों को बढ़ाने के साथ मतदान को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। डीआईओएस गोविंद राम को प्रत्येक डिग्री कालेज में मतदाता जगरुकता अभियान चलाने के लिए नोडल अधिकारी बनाने का जिम्मा सौंपा गया। नोडल अधिकारी की तरफ से डिग्री कालेज के सभी छात्र-छात्राओं को प्रारुप भरवाकर वोटर बनाया जाएगा।
नोडल अधिकारियों के पास प्रारूप छह, सात, आठ व आठ-ए उपलब्ध रहेगा जिससे मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने के साथ दुरुस्त कराया जा सके। इंटर कालेजों में वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विद्यार्थियों की रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक से जागरुकता अभियान परवान चढ़ाया जाएगा। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह के साथ चारों नगर निकायों के ईओ को प्रचार-प्रसार कराने व तीनों तहसीलों के तहसीलदारों को बीएलओ के माध्यम से घर-घर सत्यापन कराने का जिम्मा सौंपा गया।
बैठक में अपर सीएमओ डा. एके सिंहल, प्रभारी डीआईओएस डॉ. चंदन पांडेय, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा व डीपीओ राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।