{"_id":"603d21848ebc3e8c955c057f","slug":"campaign-started-for-prevention-of-communicable-diseases-balrampur-news-lko567412523","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शुरु हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शुरु हुआ अभियान
विज्ञापन
बलरामपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सोमवार को जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के उपायों तथा साफ सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ-साथ जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई है।
बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू एवं सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने फीता काटकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सीएमओ ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा पीड़ितों का सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक मार्च से 31 मार्च तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों की जानकारी प्राप्त करेंगी। क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्ति की सूचना मिलने पर उस व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण एक लाइन लिस्टिंग फार्मेट में अंकित कर क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगे।
घर-घर भ्रमण के दौरान आशा जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण से छूट के शिशुओं व व्यक्तियों का पंजीकरण की कार्रवाई भी कराएंगी। किसी परिवार में दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए व्यक्ति की सूचना भी फ्रंट लाइन वर्कर के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर एकत्र की जाएगी।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 11 विभागों को जोड़ा गया है। सभी विभागों को अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों की ग्रामवार कार्ययोजना तैयार कर ब्लाक तथा जिला स्तरीय समन्वयक समिति को सौंप दिया गया है। अभियान के प्रगति की समीक्षा प्रत्येक शनिवार को की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के दौरान साफ सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने और शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।