फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Call details and videos will unravel the mystery behind the couple's death

Balrampur News: दंपती की रहस्यमय मौत का कॉल डिटेल और वीडियो से खुलेगा राज

Wed, 02 Sep 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Call details and videos will unravel the mystery behind the couple's death
बलरामपुर। बासूपुर के पुरवा पिरगेंडास में सोमवार को हुई दंपती की रहस्यमय मौत का राज दूसरे दिन भी नहीं खुल सका। मनोज कुमार और उनकी पत्नी मंजू देवी घर के कमरे में मृत मिले थे। कमरा भीतर से बंद होने के कारण पुलिस घटना की परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मनोज जुलाई में परदेश से घर आया था। इसके बाद करीब दो माह में पति-पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद या मनमुटाव की जानकारी नहीं मिली। परिवार के लोग ऑनलाइन गेमिंग की लत या कर्ज के दबाव की चर्चाओं को भी खारिज कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले दंपती ने मोबाइल से एक संयुक्त वीडियो बनाया था। परिवार इसे सामने लाने की मांग कर रहा है। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल और वीडियो से घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। दंपती के तीन और पांच वर्ष के दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम है और हर कोई मौत की वजह जानना चाहता है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक, पोस्टमार्टम और मोबाइल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मोबाइल की तकनीकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed