फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   caged monkey

Balrampur News: पिंजरे में कैद हुआ बंदर

Tue, 02 Dec 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
caged monkey

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललिया। क्षेत्र के अमवा समेत कई गांवों में पिछले कई दिनों से उत्पात कर रहे बंदर को वन विभाग की टीम ने मंगलवार भोर में पिंजरे में कैद कर लिया। बंदर के हमलावर स्वभाव के कारण ग्रामीण भयभीत थे और शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर थे।वनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि बंदर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया है। प्राथमिक जांच के बाद इसे सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।


पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ल ने बताया कि अमवा, शिवपुरा, नोहरडीह, धंधरा, केरवनिया, झांगीडीह, बालापुर, मिर्जापुर, ठाकुरजोत सहित दर्जनों गांवों में बंदर बार-बार लोगों पर हमला कर रहा था। इसके लिए लिखित रूप से पिंजरा लगाने की मांग की गई थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण राहत की सांस लेते हुए मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed