फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   cage to catch leopard

Balrampur News: तेंदुआ पकड़ने के लिए लगा पिंजरा

Wed, 11 Sep 2024 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
cage to catch leopard
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर रेंज के हलौरा व बदलपुर गांव के बीच बाग में वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। कई दिनों से गांव के आसपास तेंदुआ लगातार दिख रहा है। पिंजरा लगने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

ग्रामीण इरशाद व रफीक ने बताया कि 10 दिनों से दोनों गांवों के बीच लगातार तेंदुआ दिखने से गांवों में दहशत व्याप्त है। गांव में अब तक तेंदुआ दो बकरियों व छह कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। रात में गुलाम रसूल व सलाहू के घर के पास तेंदुआ चक्कर लगा रहा था। इन दाेनों की एक-एक बकरियों को तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रेंजर अमरजीत प्रसाद, वन दरोगा शशिकांत शुक्ला, वनरक्षक चंद्रभान, बागेश व शकील आदि ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। तेंदुआ भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों तक आ जाता है। तेंदुआ को शीघ्र ही पिंजरे में कैद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed