फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   By offering prayers to the Sun God, pray for a long life for the husband.

Balrampur News: सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मांगी सुहाग की लंबी आयु

Tue, 28 Oct 2025 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
By offering prayers to the Sun God, pray for a long life for the husband.
छठ पूजन करतीं महिलाएं।
बलरामपुर। हर तरफ छठ मइया के गीतों की गूंज...। कलश पर जगमग कर रहे दीयों के बीच उगते सूर्य की मनोरम किरणें...। छठ महापर्व पर मंगलवार को नदी व सरोवर के किनारे ऐसा ही नजारा दिखा। उगते सूर्यदेव को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर निर्जला व्रत का पारण किया। पुरुषों को टीका लगाया तथा पुरुषों ने महिलाओं की मांग में सिंदूर लगाया। आतिशबाजी के बीच भजनों पर महिलाएं थिरकीं।
विज्ञापन

झारखंडी मंदिर स्थित पवित्र सरोवर, बलरामपुर चीनी मिल स्थित सरोवर, पचपेड़वा स्थित सरोवर व तुलसीपुर नगर स्थित सरोवर के पास भोर में ही व्रती महिलाएं पहुंच गईं थीं। पानी में खड़े होकर महिलाओं ने उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पति व पुत्र की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने मिष्ठान, फल व मेवे आदि का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया। इस दौरान व्रती महिलाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने छठ मइया व भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। परिवारों ने छठी मइया से अखंड सुहाग, निरोगी काया, संतान प्राप्ति व पति तथा पुत्र के लिए लंबी उम्र की कामना की। बलरामपुर चीनी मिल मंदिर के प्रांगण में रितु सिंह, संध्या सिंह व अन्य लोगों के साथ छठ मइया की पूजा अर्चना की।

तुलसीपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज व अदनान फिरोज ने सरोवर का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। पचपेड़वा में ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी व नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed