फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Business expected to be 50 crores on Dhanteras

धनतेरस पर 50 करोड़ का कारोबार होने की संभावना

Mon, 09 Nov 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Business expected to be 50 crores on Dhanteras
बलरामपुर। धनतेरस पर जिले में 50 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है। बीते आठ माह से कोविड-19 के चलते कारोबार ठंडा पड़ा है। कारोबारियों को धनतेरस में कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कपड़ों व जूते-चप्पलों, बर्तनों, वाहनों, दीयों, बिजली के उपकरणों व इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों के बिक्री होने से बाजारों में रौनक आने और उनके संभलने की उम्मीद है। कारोबारियों की तरफ से धनतेरस बाजार संजाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार पटाखों का बाजार लाइसेंस न होने से ठंडा रह सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 25 मार्च 2020 से कोविड-19 महामारी के चलते बाजारों में रौनक नहीं आ की है। लॉकडाउन तो कभी अनलॉक के चलते कारोबार ठप रहा। कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बीते कई त्योहारों में कारोबारियों को इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के चलते सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का दंश कारोबारियों को झेलना पड़ा है। दीपावली में कारोबारियों को कारोबार में रौनक आने की उम्मीद जगी है। धनतेरस पर लोग सामानों की भारी खरीदारी करते हैं। दिवाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया व स्वदेशी की रौनक बाजारों में दिख रही है।
दीपावली में घरों को जगमग करने के लिए लोग इलेक्ट्रॉनिक झालरों, रंगीन बल्बों आदि की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस के दिन सबसे अधिक बर्तनों के बिक्री होने की उम्मीद है। बर्तन के बाजार सजाए जा रहे हैं। धनतेरस पर कारोबारियों को 15 से 20 करोड़ रुपये से अधिक के बर्तनों की बिक्री होने की उम्मीद है। वाहनों के बिकी भी उम्मीद है। कारोबारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते वाहनों का बाजार गत कई महीनों से ठंडा रहा है।
धनतेरस व दीपावली पर 20 से 25 करोड़ से अधिक रुपये के छोटे-बड़े वाहनों का करोबार होने उम्मीद है जिसमें साइकिल, बाइक, कार, ट्रैक्टर जैसे साधन शामिल हैं। धनतेरस व दीपावली पर लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों में दीये जलाकर लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं।
इस बार मिट्टी के दीयों की काफी डिमांड है। दीयों के साथ मोमबत्ती व बिजली की झालरों की लोग खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस से ही इलेक्ट्रनिक्स सामानों की भी खूब बिक्री होने की उम्मीद जताई जा रही है। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी जैसे सामानों से दुकानों को सजाया जा रहा है। कपड़े व जूते-चप्पलों के बाजारों में रौनक आ रही है। सराफा कारोबारियों को सोने चांदी के गहनों व सिक्कों की बिक्री होने की भी उम्मीद है।
धनतेरस पर पुलिस को चौकस रहने का निर्देश
धनतेरस पर बाजारों में भीड़भाड़ के चलते चोरों व उचक्कों के गिरोह भी सक्रिय हो जाते हैं। जिले की सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को धनतेरस पर लगने वाले बाजारों में चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। सिविल ड्रेस में महिला व पुरुष पुलिस तैनात किये जाएंगे। भीड़भाड़ वाली जगहों पर कारोबारियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया गया है। जिससे अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

- देवरंजन वर्मा, एसपी
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का करें प्रयोग
धनतेरस के दिन भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाते समय सभी लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सभी कारोबारियों को कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राहकों को सामानों की बिक्री करें। दुकानों पर बेवजह भीड़ न जुटाएं। सभी कारोबारी अपने दुकानों पर सैनिटाइजर, साबुन व पानी का इंतजाम ग्राहकों के लिए अवश्य रखें।
- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed