फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Buses returned after elections, problems of passengers resolved

Balrampur News: चुनाव से लौटी बसें, यात्रियों को दूर हुई समस्या

Wed, 05 Jun 2024 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Buses returned after elections, problems of passengers resolved
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में अर्द्धसैनिक बलों को लेकर गई रोडवेज बसें लौट आई हैं, ऐसे में अब यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। पहले से पांचवें चरण के चुनाव में बलरामपुर डिपो की 19 बसें अर्द्धसैनिक बलों के लिए आरक्षित करके भेजा गया है। इसके बाद सातवें चरण में पूर्वांचल में डिपो की नौ बसें चली गई थी। बसें जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

बलरामपुर रोडवेज डिपो में 81 बसें संचालित हैं। इनमें परिवहन निगम की 70 व अनुबंधित 11 बसें हैं। अप्रैल माह में पहले चरण लोकसभा चुनाव शुरू होते ही बलरामपुर डिपो की बीएस 6 वाली 13 बसें चली गई थी। इसके बाद दूसरे व तीसरे चरण छह और बसें चली गई थी। अंतिम चरण के चुनाव में नौ और बसें पूर्वांचल चली गई थी। डिपो की बसें चली जाने से कानपुर व लखनऊ रूट पर बसों का आवागमन प्रभावित हुआ था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभी डिपो की दो बसें वापस नहीं लाैटी है। बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 28 बसें भेजी गई थी। 26 बसें लौट आई हैं, जबकि दो बसें 11 जून तक आ जाएंगी। यात्रियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed